Skip to main content

खुद से चिढ़

खुद से चिढ़ सी कुछ है मुझको,
नफ़रत भी खुद से करता हूँ।
ना जाने किसकी तलाश में,
हर पल मैं खुद से लड़ता हूँ।

कुछ मुकाम यूं हासिल करना,
मेरे ख़्वाहिश का अब हिस्सा है।
जो ज़माने को ज़मानों याद रहे,
रचना कुछ ऐसा किस्सा है।

यही कारण और यही वचन है जो,
मुझे मझमे ही जलाती है।
हर मील के पाथर छूने पर,
नयी मील मुझे दिखती है।

- जयदीप घोष

Comments

Popular posts from this blog

जो मिलते है बस ख्वाबों में, इक बार ख़ता भी कर दे वो

जो मिलते है बस ख्वाबों में, इक बार ख़ता भी कर दे वो। छू ले मेरी रूह को शिद्दत से, यूं प्यार मुझी से कर ले वो। पा जाऊं सुकून तेरी छांव में मैं, तेरी आहट की भी तलाश मुझे। है कौन सी वो खुशबु जिसकी, है धड़कन भी कुछ दीवानी। तू थाम ले हाथ ना खो जाऊं, अब हो जाये मेरी जीवन तू । है ख़ामोशी का मंज़र ये, हर आहट में एक बेचैनी। तेरे आने के एहसास में ये, पल पल बढती मेरी बेचैनी। अब आ भी जा, दीदार करा जो माँगा था उस रब से कभी उस रब से कभी फ़रियाद किया, जब जब तुझको मैने याद किया। तुझे याद किया जब याद किया, इक साथ मिला तेरी यादों का। कुछ वक़्त जो था तेरे संग का, है आज वही और बात वही। कुछ और हो बाते आ भी जा, गर तुझे लगता हो ये बात सही।