खुद से चिढ़ सी कुछ है मुझको, नफ़रत भी खुद से करता हूँ। ना जाने किसकी तलाश में, हर पल मैं खुद से लड़ता हूँ। कुछ मुकाम यूं हासिल करना, मेरे ख़्वाहिश का अब हिस्सा है। जो ज़माने को ज़मानों याद रहे, रचना कुछ ऐसा किस्सा है। यही कारण और यही वचन है जो, मुझे मझमे ही जलाती है। हर मील के पाथर छूने पर, नयी मील मुझे दिखती है। - जयदीप घोष